ग्राम पंचायत दबहेड़ी खुर्द निवासी जैद चौहान पुत्र मौलाना इमदादुल्लाह नदवी ने नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 की परीक्षा (टेस्ट) में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर 33वीं रैंक हासिल की और अपने परिवार व गांव का नाम रोशन किया है। बताया जाता है कि मुस्लिम गुर्जर समाज में यह पहला अवसर है जब किसी बच्चे ने इस परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।
इस सफलता के पीछे मास्टर चौधरी अमजद (सेंट वियर स्कूल, तीतरवाड़ा) की मेहनत और मार्गदर्शन को अहम माना जा रहा है, जिन्होंने छात्र को बेहतर तैयारी कराई। जैद चौहान की इस उपलब्धि पर गांव सहित खादर क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों द्वारा बधाई देने का सिलसिला जारी है।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान एवं भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री चौधरी मुंशाद अली चौहान ने भी जैद चौहान को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

0 Comments