गौरैया मानव सभ्यता का हिस्सा है : राकेश सैनी




आज गौरैया दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़ कैराना में गौरैया के दाना पानी भोजन के लिए टीन के कनस्तरों को काटकर पेड़ो पर टांगा गया । इस अवसर पर प्रधानाध्यापक राकेश सैनी ने बच्चों को समझाया की पर्यावरण संरक्षण में हर जीव का बड़ा महत्व है । गौरैया मानव सभ्यता का हिस्सा है ये इंसानों के आसपास रहने वाली पक्षी हैं और प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व का संदेश देती हैं। लोगों के पक्के घर बनने से गौरैया को अब घर बनाने के लिए उचित जगह नहीं मिल पाती है। इसलिए आजकल गौरैया गायब हो गयी है । इनके संरक्षण के लिए दाने पानी का प्रबंध होना आवश्यक है जो हम सबको करना चाहिए ।

Post a Comment

0 Comments