पांच वर्षीय बालक को दबंगों ने किया गंभीर घायल, मुकदमा दर्ज




- घटना के दौरान बीच बचाव को पहुंची पीड़ित मां के साथ भी आरोपियो ने मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी

- आरोपी मुठमर्दी के दम पर बस्ती में भय फैलाकर पूर्व में कब्जा चुका हैं, गरीबों के मकान 

कैराना: पुलिस ने बच्चों के खेलते समय हुई मामूली कहासुनी में बदमाश किस्म के आरोपित जुल्फिकार उर्फ जुल्लू सहित तीन आरोपियो के खिलाफ घर में घुसकर पांच वर्षीय बालक को लाठी डंडों से पीटपीटकर गंभीर रूप से घायल करने व विरोध करने पर पीड़ित मां के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया। आरोपी जुल्फिकार उर्फ जुल्लू बदमाश से मोहल्ले के लोग त्रस्त हैं। पुलिस कार्रवाई में जुटी हैं। 

नगर के मोहल्ला आलकलां मायापुर रोड निवासी पीड़िता रिहाना पनि सुफियान ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि गत 19 फरवरी की रात्रि लगभग साढ़े 9 बजे पीड़िता के लडके सुहान एंव पडौसी इरफान के बच्चों में खेलते हुए गली कहासुनी हो गई थी। पीड़िता अपने लड़के को धमकाकर अपने घर पर ले गई। आरोप हैं कि जुलफिक्कार उर्फ जुल्लू पुत्र इकराम व वसीम पुत्र जहूर हसन निवासी मोहल्ला आलकलां मायापुर रोड कैराना एंव तीन अज्ञात व्यक्ति अपने-अपने हाथो में लाठी डण्डे लेकर पीड़िता के घर के अन्दर घुस गए। वहीं गाली गलौच करते हुए कहने लगे कि साली तेरे बच्चे कहा है उन्होंने हमारे मिलने वाले व्यक्ति के बच्चो के साथ गाली गलोच की है इसलिए हम उनको जान से मारेंगे। पीड़िता ने उनको ऐसा करने से मना किया तो वह एकदम आग बबूला हो गये और पीड़िता के पांच वर्षीय पुत्र सुहान को पकडकर लाठी डण्डो से मारने पीटने लगे। पीड़िता हमलावरों से पुत्र को छुडवाने लगी तो फिर पीड़िता के साथ भी गाली गलोच करते हुऐ मारपीट की गई। शोर शराबा सुनकर मौके पर आस पडौस के काफी व्यक्ति एकत्रित हो गए। भीड़ को देख कर हमलावर जाते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता के पुत्र सुहान को लहुलुहान होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर किया। जिसके बाद वह एक पखवाड़े के उपरांत राहत मिलने पर कार्रवाई की गई। पीड़िता का आरोप हैं कि जुल्फिकार उर्फ जुल्लू बदमाश किस्म का व्यक्ति हैं। जिसके खिलाफ पूर्व में कई मुकदमें दर्ज है इसलिए प्रार्थिया ने उससे अपनी व अपने परिवार की जान का खतरा बना हुआ है। वहीं आरोपी जुल्फिकार उर्फ जुल्लू मुठमर्दी के दम पर बस्ती के कई लोगों के मकानो पूर्व में कब्जा करने का आरोप हैं। पूर्व में आरोपी व उसकी पत्नी के खिलाफ इस मामले में पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई हैं। पुलिस आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई में जुटी हैं। 

----

Post a Comment

0 Comments