कैराना। तहसीलदार ने नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में स्थित विभिन्न बूथों पर पहुंचकर स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन(एसआईआर) कार्य की समीक्षा की। उन्होंने एसआईआर कार्य को संपादित करने में लगे बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
शुक्रवार को तहसीलदार अर्जुन चौहान कस्बे के मोहल्ला आलकलां, आलखुर्द, खैलकलां व खैलखुर्द तथा गांव रामड़ा, नंगलाराई, मोहम्मदपुर राई, नंगलाराई, मण्डावर आदि में स्थित मतदान केंद्रों पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा किये जा रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन(एसआईआर) कार्य का निरीक्षण किया। तहसीलदार ने बीएलओ को निर्वाचन कार्य पूर्ण निष्ठां, ईमानदारी व निष्पक्षता के साथ में पूरा करने को कहा। कस्बे के मोहल्ला आलकलां में तहसीलदार के निरीक्षण के दौरान नगरपालिका परिषद के वार्ड संख्या-09 की महिला सभासद के पति महबूब चौधरी भी मौजूद रहे। वहीं, तहसीलदार ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एसआईआर प्रक्रिया पूर्ण न करने वाले मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए है। बीएलओ द्वारा मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं के नाम आदि में हुई त्रुटियों को दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है। उनके द्वारा नगर एवं क्षेत्र में स्थित विभिन्न बूथों पर पहुंचकर एसआईआर कार्य का निरीक्षण किया गया है। बीएलओ को नियमानुसार कार्य पूरा करने को कहा गया है।

0 Comments