क्षेत्र के गांवों में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु जे०एम०सी० लक्ष्मी जे वीं कंपनी द्वारा दो गांवों भनेड़ा जट्ट व आदमपुर में पीने के पानी की टंकी का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निर्माण कार्य लगभग अंतिम चरण में है और शीघ्र ही ग्रामीणों को पीने का पानी उपलब्ध कराया जायेगा।
इसी बीच गत 18 व 19 फ़रवरी क़ी रात्रि में निर्माणाधीन पानी टंकी के परिसर से अज्ञात तत्वों द्वारा बैटरे व इन्वर्टर चोरी कर लिए जाने की घटना हुई है। जिससे निर्माण कार्य में अस्थायी रूप से बाधा उत्पन्न हो गई है। चोरी क़ी घटना के बाद गाँवो में ससमय पानी क़ी आपूर्ति नहीं हो पा रही हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही निर्माण कार्य देख रहे कार्यदाई संस्था के सुपरवाइजर विक्रांत पुत्र सुनील निवासी मादलपुर थानाभवन ने बाबरी थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थीं,तथा पुलिस द्वारा संदिग्धों की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई करते हुए बुधवार को पुलिस द्वारा तीन अभियुक्तों अर्जुन, संदीप, पुत्र नरेश कुमार निवासी गांव सहपत थाना कैराना व राहुल पुत्र देवेंद्र निवासी गांव व थाना भौरा कलां को गिरफ्तार किया गया हैं। अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त एक ब्रेजा कार, 6 बैटरे, व 2 इन्वर्टर सोलर वाले बरामद किया गए हैं।
बाबरी पुलिस द्वारा अभियुक्तों के खिलाफ संवैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायलय में पेश किया गया हैं जहां से तीनो अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया हैं।

0 Comments