कैराना-खुरगान-सुनहेटी मसूरा मार्ग को मेरठ-करनाल हाईवे से जोड़ने की पहल


सांसद चौधरी इकरा मुनव्वर हसन के प्रयास पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का संज्ञान

कैराना। 12 फरवरी 
कैराना लोकसभा क्षेत्र की माननीय सांसद चौधरी इकरा मुनव्वर हसन द्वारा क्षेत्रीय जनहित को ध्यान में रखते हुए कैराना बाईपास से खुरगान, सुनहेटी मसूरा होते हुए मेरठ-करनाल राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ने वाले मार्ग के निर्माण/इंटरकनेक्शन के संबंध में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी को पत्र प्रेषित किया गया था।

केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने दिनांक 03 फरवरी 2026 को अपने पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि उक्त विषय को संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित कर दिया गया है। इससे क्षेत्र में बेहतर सड़क संपर्क और आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है।

इस पहल से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने माननीय सांसद चौधरी इकरा मुनव्वर हसन को इस महत्वपूर्ण जनहित कार्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। लोगों का कहना है कि इस मार्ग के जुड़ने से व्यापार, परिवहन और दैनिक आवागमन को नई गति मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को मजबूती प्राप्त होगी।

Post a Comment

0 Comments