:-सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सुपरवाइजर्स को एसआईआर कार्य निर्धारित समय-सीमा के अंदर पूरा करने के दिये निर्देश
कैराना। एसडीएम/निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कैराना निधि भारद्वाज ने तहसील मुख्यालय पर बैठक आहूत करके स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन(एसआईआर) कार्य की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में मौजूद सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सुपरवाइजर्स को एसआईआर कार्य को निर्धारित समयावधि के भीतर सम्पन्न करने के निर्देश दिए है।
शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पर स्थित सभागार कक्ष में एसडीएम निधि भारद्वाज ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन(एसआईआर) कार्य में लगे सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सुपरवाइजर्स की बैठक ली। इस दौरान विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण(एसआईआर) से संबंधित कार्यों की गहन समीक्षा की गई। एसडीएम ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा प्रदेशभर में मतदाता सूची के अद्यतन हेतु विगत नवंबर माह से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन(एसआईआर) कार्य कराया जा रहा है, जिसे पूरा करने के लिए जारी तिथियों में कई बार वृद्धि की जा चुकी है। निर्वाचन आयोग के द्वारा अब एसआईआर कार्य को पूरा करने हेतु आगामी 06 मार्च की तिथि निर्धारित की गई है। साथ ही, प्रत्येक स्थिति में निर्धारित समयावधि तक एसआईआर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए है। ऐसे में सभी का दायित्व बनता है कि वह अपने उत्तरदायित्व का पूर्ण निष्ठां के साथ निर्वहन करें, ताकि एसआईआर कार्य समय पर पूरा किया जा सके। उन्होंने आगामी 22 फरवरी को प्रत्येक बूथ पर आयोजित होने वाले विशेष शिविर का भी अधिक से अधिक प्रचार करने को कहा। एसडीएम ने कहा कि मतदाता सूची को निष्पक्ष, शुद्ध, पारदर्शी और अद्यतन रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी एईआरओ व सुपरवाइजर अपने-अपने क्षेत्र में समयबद्ध और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने क्षेत्र में कार्य कर रहे बीएलओ से निरंतर संपर्क स्थापित करके एसआईआर की आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराने और अपने कार्य की नियमित रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान आपूर्ति निरीक्षक कैराना मदनपाल सिंह, बीडीओ कैराना बृजेश कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। वहीं, एसडीएम ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा एसआईआर कार्य को पूरा करने की तिथि को 06 मार्च तक बढ़ाया गया है। सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों व सुपरवाइजर्स की बैठक लेकर एसआईआर कार्य की समीक्षा की गई है। एसआईआर कार्य को निर्धारित समयावधि में पूरा करने को कहा गया है।

0 Comments