किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार


कैराना। किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
विगत 12 नवंबर 2025 को क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने कैराना कोतवाली पर उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में अभियोग पंजीकृत कराया था। मंगलवार को एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार महिला अपराधों में लिप्त वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी साजिद निवासी ग्राम तीतरवाड़ा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को चालान करके जेल भेज दिया है।

Post a Comment

0 Comments