अवैध तमंचा-कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार



कैराना। पुलिस ने एक आरोपी को अवैध तमंचा-कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
        बुधवार को पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के आदेशानुसार चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चैकिंग अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक शामली सुमित शुक्ला के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना हेमन्त कुमार के कुशल नेतृत्व में कोतवाली कैराना पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक आरोपी इस्तकार पुत्र नजरा निवासी ग्राम बसेडा थाना कैराना जनपद शामली को गन्दराऊ तिराहे से गन्दराऊ वाले रास्ते से गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा मय जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है। पुलिस ने गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में कोतवाली कैराना पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को चालानी कार्यवाही कर जेल भेज दिया है।

Post a Comment

0 Comments