चतुर्थ वेद पारायण महायज्ञ एवं वैदिक रामकथा का शुभारंभ


कैराना। बुधवार को कस्बे के आर्यसमाज मंदिर में चतुर्थ वेद पारायण महायज्ञ एवं वैदिक रामकथा का शुभारंभ वेद मंत्रों के उच्चारण एवं विधि-विधानपूर्वक यज्ञ के साथ हुआ। इस दौरान संगीतमय कार्यक्रम का वातावरण पूर्णतः वैदिक एवं आध्यात्मिक भावनाओं से ओत-प्रोत रहा।
महायज्ञ के मुख्य यजमान राकेश रुहेला, संयम राजवंशी, अंकित रुहेला एवं प्रवीण कुमार व उनकी पत्नी रही। इसके अलावा, अन्य श्रद्धालुओं ने भी वेद मंत्रों के साथ महायज्ञ में आहुति देकर धर्मलाभ प्राप्त किया। वैदिक रीति से हवन कार्यक्रम पंडित विजय शास्त्री के द्वारा सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में पहुंचे संदीप गिल आर्य का संजय राजवंशी द्वारा पटका पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात संदीप गिल आर्य ने भजनोपदेश प्रस्तुत करके उपस्थित श्रद्धालुओं को वैदिक धर्म के आदर्शों से प्रेरित किया। सभी श्रद्धालुओं ने 25 फरवरी तक चलने वाली वैदिक रामकथा में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अमन रुहेला, सोनू बंसल, रोशन लाल, गौरव सिंघल, सुनील, कुलदीप सिंघल, सूरज, विजेंद्र आर्य, सतेंद्र, अभिषेक आर्य, राजीव राजवंशी, विजय लता, रेशु सुमति, अनीता, रेनू राजवंशी आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments