एसपी ने पुलिसबल के साथ निकाला फ्लैग मार्च



कैराना : एसपी एनपी सिंह ने कस्बे में सुदृढ़ कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने हेतु पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकला। वहीं पुलिस कर्मियों को गस्त बढ़ाने व अलर्ट रहने के निर्देश दिए। 


बुधवार देर शाम को शामली पुलिस के पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह द्वारा कोतवाली कैराना क्षेत्रान्तर्गत कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने हेतु पैदल गश्त की गई। इस दौरान एएसपी सुमित कुमार शुक्ला भी मौजूद रहें। पुलिस अधीक्षक द्वारा कैराना के मैन बाजार, मुख्य चौराहों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बाजार क्षेत्र एवं संवेदनशील स्थलों पर पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान आमजन, स्थानीय व्यापारियों एवं दुकानदारों से वार्ता कर उनकी समस्याओं व सुझावों को सुना गया तथा उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की नियमित चेकिंग करने, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही बाजार क्षेत्र में एंटी-रोमियो टीम एवं पैदल गश्त को प्रभावी बनाए रखने के भी निर्देशित किया गया। 
 पुलिस अधीक्षक शामली ने कहा कि जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु इस प्रकार की चेकिंग एवं पैदल गश्त आगे भी निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने आमजन से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। इस दौरान क्षेत्राधिकारी हेमन्त कुमार, कोतवाली प्रभारी समयपाल अत्री सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
----

Post a Comment

0 Comments