कैराना। जनपद पुलिस द्वारा न्यायालयों से जारी गैर जमानती वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए 24 वारंटियों को गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालयों में पेश किया।
शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के आदेशानुसार चलाए जा रहे गैर जमानती वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में थाना काधंला, गढीपुख्ता, झिंझाना, आदर्श मंडी, थानाभवन, कोतवाली कैराना व शामली पुलिस द्वारा न्यायालयों से जारी गैर जमानती वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 24 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें रिजवान पुत्र बशीर निवासी मोहल्ला मिर्दगान कस्बा व थाना कांधला, अहसान पुत्र रियासत निवासी मोहल्ला मिर्दगान कस्बा व थाना कांधला, सुरेश पुत्र करम सिंह निवासी ग्राम मीमला थाना कांधला, ब्रजपाल पुत्र करम सिंह निवासी ग्राम मीमला थाना कांधला, याकूब पुत्र अय्यूब निवासी ग्राम गंगेरू थाना कांधला, इस्लाम पुत्र हबीब निवासी मोहल्ला पीरजादगान थाना गढीपुख्ता, रमेश पुत्र बेगराज निवासी ग्राम कसेरवा कला थाना आदर्श मण्डी, साजिद पुत्र आरिफ निवासी ग्राम चौसाना थाना झिंझाना, मुबारिक पुत्र फैय्याज निवासी ग्राम बधुपुरा थाना कैराना, साबिर पुत्र रईस निवासी ग्राम जन्धेडी थाना कैराना, विनोद पुत्र लक्ष्मण निवासी ग्राम किशोरपुर थाना कैराना, पप्पन पुत्र घूम निवासी ग्राम किशोरपुर थाना कैराना, अहसान पुत्र युसूफ निवासी ग्राम भूरा थाना कैराना, निसार पुत्र युसुफ निवासी निवासी ग्राम भूरा थाना कैराना, साजिद पुत्र नसीमू निवासी ग्राम बरनावी थाना कैराना, बिलाल पुत्र नेनूदीन निवासी मौ0 गुलशननगर कस्बा थाना कैराना, जलसिंह पुत्र शिवदत्त निवासी ग्राम खानपुर जाटान थाना झिंझाना, राहलु पुत्र गरीब निवासी ग्राम ऐरटी थाना कोतवाली शामली, दीपू उर्फ दीपक पुत्र नाथारीम निवासी ढेवो वाली गली शामली थाना कोतवाली शामली, देवेन्द्र उर्फ पी0के0 पुत्र डा0 बालकिशन निवासी गणेश चौक शामली थाना कोतवाली शामली,अनिल पुत्र ओम सिंह निवासी ग्राम खेडागदाई थाना थानाभवन व राजन कुमार पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम कंडेला थाना कोतवाली शामली थाना बाबरी से उज्जवल पुत्र कुलदीप निवासी सोंटा सलमान पुत्रर रईस निवासी बाबरी शामिल है।
उधर, पुलिस ने गिरफ्तार सभी वारंटियों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत उन्हें सक्षम न्यायालयों में पेश किया।

0 Comments