कार व बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार गंभीर घायल


कैराना। फ्लाईओवर पर रॉन्ग साइड जा रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने स्विफ्ट कार में टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सरकारी एंबुलेंस के माध्यम से घायल को उपचार हेतु सीएचसी पर भर्ती कराया गया,जहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।

  रविवार की प्रात ग्राम बुवाना हरियाणा निवासी विकास पुत्र हरबीर अपनी स्प्लेंडर बाइक संख्या एच आर 33 जे 1778 पर सवार होकर शामली से पानीपत की ओर जा रहा था,जैसे ही वह रोंग साईड से होते हुए खुरगान रोड चौरहे पर फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचा तो हरियाणा की ओर से आ रही स्विफ्ट कार संख्या एच आर 06 ए आर 7250 में टक्कर मार दी।इस दौरान बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसे एंबुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु सीएचसी पर भर्ती कराया गया,जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। घटना के दौरान बाइक व स्विफ्ट कार क्षतिग्रस्त हो गई है।

Post a Comment

0 Comments