कैराना। कलयुगी पुत्र ने उधार दी रकम का तकाजा करने पर मां व भाभी पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल 60 वर्षीया वृद्ध महिला को सीएचसी पर उपचार हेतु भर्ती कराया।
रविवार को नगर के मोहल्ला पीरजादगान में कलयुगी पुत्र कामिल ने उधार दी रकम का तकाजा करने पर पहले अपनी भाभी आसमा के साथ मारपीट की और फिर तेजधार हथियार से अपनी 60 वर्षीय वृद्ध मां रुखसाना पर जानलेवा हमला करके उसे घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सास बहू को उपचार हेतु सीएचसी पर भर्ती कराया।पीड़िता विधवा आसमा ने बताया कि लगभग दो वर्ष पूर्व उसके पति इंतजार की मृत्यु हो गई थी,जिसके बाद से ही उसका देवर उनके साथ मारपीट करता चला आ रहा है।उसने बताया कि मेरे पति ने देवर कामिल को डेढ़ लाख की नकदी उधार के तौर पर दी थी। जिसका तकाजा करने पर वो आए दिन मारपीट करता है।पीड़ित रुखसाना की ओर से कोतवाली पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

0 Comments