कैराना : सेन्टआरसी साइंटिफिक कांवेन्ट स्कूल में भारत सरकार द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम के अन्तर्गत छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। निदेशक यशपाल पंवार ने सभी को संकल्प दिलाने के उपरांत शपथ दिलाई।
बुधवार को स्कूल परिसर में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के चार्टस के माध्यम से सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी कराने का अच्छा प्रयास किया। सड़क यातायात नियमों की जानकारी कराते हुए बताया गया कि हमे सदैव अपनी सही साईड पर चलना चाहिए। वाहन चलाते समय गति नियंत्रित रखनी चाहिए। सीट बैल्ट का उपयोग व मोबाईल फोन का प्रयोग वाहन चालक द्वारा वाहन चलाते समय नही करना चाहिए। सड़कों पर बने संकेतकों के अनुसार चलना चाहिए। रेड सिग्नल होने पर रूकना चाहिए। हमें अपनी एवं दूसरों की सुरक्षा का सदैव ध्यान रखना चाहिए। विद्यालय निदेशक यशपाल पवार ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं को सड़क नियमों के पालन करने का संकल्प दिलाया तथा बताया कि आप अपने घर के दीपक के साथ आप सभी राष्ट्र की धरोहर है। इसलिए सदैव सड़क यातायात के नियमों का पालन करते हुए अपनी जान को सुरक्षित रखे। प्रधानाचार्य यशस्वी पंवार ने कहा कि हमें नियमों के पालन में बिल्कुल भी लापरवाही नही करनी चाहिए। सड़क यातायात के नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाये तथा जन-धन हानि से बचे। इस अवसर पर अमित गर्ग, अमित तोमर, अमित कुमार, लोकेन्द्र सिंह, अंकित कुमार, सोनू शर्मा, विवक चौहान, शाहरूख खान, इमरान अली, अजीत चौहान, अजेन्द्र सिंह संध्या शर्मा, उषा अग्रवाल, पूजा शर्मा, ममता शर्मा, मीनाक्षी चौधरी प्रियंका, लीना रेणू व मीडिया प्रभारी प्रदीप कौशिक आदि उपस्थित रहे।
--

0 Comments