न्यायालय में सतर्कता से चलाया गया, चेकिंग अभियान




कैराना : जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर के सभी प्रवेश द्वार पर पुलिस ने सतर्कता से चेकिंग अभियान चलाया। वही पुरुषों व महिलाओं की तलाशी लेने के साथ डिडेक्टर मशीन से जांच की गई। 
गत मंगलवार को समाचार पत्र ने न्यायालयों की सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस की लापरवाही नामक समाचार प्रमुखता से प्रकाशित कर समस्या को उजागर किया था। बुधवार को न्यायालय परिसर में स्थित चारों प्रवेश द्वार पर पुलिसकर्मी अलर्ट दिखाई दिए। न्यायालयों में प्रवेश करने वाले पुरुष व महिलाओं की गम्भीरता से चेकिंग की गई। वही डिडेक्टर मशीन से जांच की गई। इस दौरान न्यायालय पुलिस चौकी प्रभारी मुकेश दिनकर ने सभी पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहकर चेकिंग करने के साथ सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त करने के निर्देश जारी किए।

Post a Comment

0 Comments