कैराना : सोमवती अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगाई। वही उसके उपरांत श्रद्धालुओं ने यमुना नदी के किनारे विशेष पूजा अर्चना कर धर्म लाभ उठाया।
सोमवार को यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर स्थित यमुना नदी पर सोमवती अमावस्या के अवसर पर दोनों प्रदेशों से श्रद्धालुओं ने पहुँचे। जहां श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा-अर्चना करते हुए स्नान किया तथा परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की गई। वही प्रातः यमुना ब्रिज व आसपास के क्षेत्र में हुई वर्षा के कारण कम संख्या में श्रद्धालु पहुँचे। वही पुलिसकर्मी व प्राइवेट गोताखोर तैनात रहे। इस दौरान स्नान कर श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ उठाया।
----

0 Comments