आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर कोतवाली में हुई शांति समिति की मीटिंग।


मोहर्रम पर्व को सकुशल संपन्न कराया जायेगा, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार मौर्य 

कैराना। आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर कैराना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार मौर्य ने शिया समुदाय के लोगों के साथ मीटिंग ली जिसमें शिया समुदाय के लोगों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। वहीं पुलिस की व्यवस्था कराने की बात कही।इस दौरान वसी हैदर साकी, दानिश अली, सभासद राशिद अली उर्फ गुड्डू, अली मेंहदी,शारिब अली, कुर्रत उल मेंहदी,अली गौहर, असगर अब्बास आदि मौजूद रहे। वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार मौर्य ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी जाएगी और खुराफाती तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी यदि कोई व्यक्ति किसी भी तरह की बद अमनी फैलाने का प्रयास करेगा तो उस को बक्शा नहीं जाएगा

Post a Comment

0 Comments