पथिक एनएसएस और एनसीसी कैडेट्स ने सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत यातायात के नियमों का पालन करने की ली शपथ*
विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कैराना में बुधवार को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ योगेंद्र कुमार जी के संरक्षण में राष्ट्रीय सेवा योजना (प्रथम/द्वितीय इकाई) तथा एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस एवं सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभागिता की। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन डॉ डॉली,कार्यक्रम अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना (प्रथम इकाई) द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ योगेंद्र कुमार ने छात्र/छात्राओं को कारगिल विजय दिवस के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की तथा उन्हें महान नायकों से प्रेरणा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
डॉ अजय बाबू शर्मा, विभाग प्रभारी रसायन शास्त्र ने छात्र/छात्राओं को कारगिल विजय दिवस के नायकों परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा, ग्रेनेडियर योगेंद्र सिंह यादव तथा कैप्टन मनोज कुमार पांडे के शौर्य के विषय में परिचित कराया।
डॉ राकेश कुमार,विभाग प्रभारी बॉटनी ने छात्र छात्राओं को महावीर चक्र विजेता लेफ्टिनेंट बलवान सिंह, मेजर राजेश सिंह अधिकारी, मेजर विवेक गुप्ता तथा कैप्टन एन केंगुरूसे के पराक्रम से अवगत कराया।
डॉ हरेंद्र सिंह, कार्यक्रम अधिकारी (द्वितीय इकाई) ने परमवीर चक्र विजेता राइफल मैन संजय कुमार तथा महावीर चक्र विजेताओं लेफ्टिनेंट कीशिंग क्लिफोर्ड नोंग्रम और नायक दिगेंद्र कुमार के योगदान पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय परिवार द्वारा कारगिल विजय दिवस के समस्त पराक्रमी योद्धाओं को नमन किया गया। शहीदों का स्मरण करते हुए इस अवसर पर आज महाविद्यालय में वृक्षारोपण किया गया।
इसके अतिरिक्त सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत आज एनएसएस एवं एनसीसी कैडेट्स तथा महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों के पालन करने हेतु सड़क सुरक्षा संबंधी शपथ ग्रहण कराई गई। एनएसएस स्वयंसेवी (प्रथम इकाई) अंजली द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु एक पोस्टर के माध्यम से संदेश प्रदान किया गया। डॉ डॉली , एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी (प्रथम इकाई) ने छात्र/छात्राओं को यातायात के नियमों की जानकारी प्रदान की तथा उनका पालन करने के प्रेरित किया। अंत में उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी के प्रति आभार प्रकट किया ।
राष्ट्र गान के पश्चात आज का कार्यक्रम का समापन हो गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय परिवार के कर्मठ कर्मचारी श्री पप्पन एवं अनवर,असलम,जावेद,मो हसन, अंजली, जाकिर,मोनू, काजल शादाब,कहकशां, विकास,शेखर आदि छात्र/छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

0 Comments