कैराना : मोहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए एसएसपी अभिषेक ने पैदल मार्च कर पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए। नगर के प्रमुख चौराहों व स्थलों पर पुलिस तैनात करने के निर्देश दिए।
गुरुवार की सायं मोहर्रम को लेकर शांति व्यवस्था के लिए एसएसपी अभिषेक ने नगर में पुलिस व पीएसी के साथ पैदल मार्च किया। नगर में स्थित बड़े इमामबाड़ा व छोटे इमामबाड़ा में पहुँचकर कर जानकारी जुटाई गई। एसएसपी ने चौक बाजार, मुख्यमार्ग पर पैदल मार्च कर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार मौर्य को प्रमुख स्थलों के आसपास व मोहर्रम को लेकर पुलिस बल तैनात रहने के निर्देश दिए।
---

0 Comments