कैराना।सोमवार को "गुरु पूर्णिमा" के पावन पर्व पर लाला नरसिंह दास सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कैराना ,शामली में ,"गुरु पर्व "को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया जिसमें सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं द्वारा यज्ञ/ हवन मे आहुति देकर गुरु के प्रति अपनी श्रद्धा एवं विश्वास दिखाया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ राजेंद्र कुमार जी एवं मोहनलाल आर्य जी उपस्थित रहे पंडित विनोद नौटियाल जी के द्वारा हवन कार्यक्रम संपन्न कराया गया तत्पश्चात प्रधानाचार्य सुशील कुमार शर्मा द्वारा गुरु पर्व की महिमा बताई गई छात्र छात्राओं के द्वारा गुरु की महत्ता को समझते हुए श्रद्धा और विश्वास के साथ गुरु पर्व मनाया गया कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त आचार्य बंधुओं बहनों और भैया बहनों ने भाग लिया ।

0 Comments