कैराना। नगर के मौहल्ला अंसारीयान स्थित एक मुशायरे का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता हाजी अकबर अंसारी ने तथा संचालन वाजिद बुटराडवी ने किया।
मुशायरे का आगाज़ कारी मुज़म्मिल की नाते पाक से हुआ। मुशायरे में आये शायरों जमकर दाद हासिल की मुशायरा रात्रि नौ बजे से रात्रि दो बजे तक चला। मुशायरे के आयोजक नौशाद फरीदी ने मुशायरे में आये शायरों व श्रोताओं का धन्यवाद किया। मुशायरे में शायर हाजी अकबर अंसारी, वाजिद बुटराडवी, सलीम अख्तर फ़ारुकी,मास्टर अतीक शाद , ज़हीर अहमद ज़हीर, फुरकान ख़ान आदि शायरों ने भाग लिया।

0 Comments