कैराना: देवी मंदिर तालाब मैं मछलियां मरने की सूचना पर श्रद्धालुओं में भारी रोष है। तालाब पर मौजूद कुछ श्रद्धालुओं का कहना है कि तालाब में ऑक्सीजन की कमी होने के साथ दूषित पानी होने के कारण भी मछलियां मर सकती है।
नगर की धर्म स्थली परिसर में स्थित माता बाला सुंदरी देवी मंदिर के समीप तालाब है। मंदिर समिति की ओर से देवी मंदिर तालाब में मछलियां छोड़ी गई है। श्रद्धालु मछलियों को खाद्य सामग्री से संबंधित आटा, ब्रेड आदि डालकर धर्म लाभ उठाते है। सोमवार की तालाब में कुछ छोटी एवं बड़ी मछलियां मृत पाई गई। एडवोकेट रवि वालिया ने बताया कि पूर्व में भी तालाब में इस तरह की घटना हुई है। उन्होंने बताया कि गत तीन चार दिवस से हो रही वर्षा के कारण ट्यूबवेल का साफ पानी तालाब में नहीं छोड़ा गया है। वही तालाब की साफ सफाई कराई जारही है। तालाब में चुना डलवाया जा रहा है। इस दौरान समाजसेवी मोहन लाल आर्य आदि ने तालाब से मृत मछलियों को बहार निकाला जा रहा है। घटना से श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है।

0 Comments