गुरुवार की शाम एडिशनल एसपी ओपी सिंह, सीओ कैराना अमरदीप मौर्य, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्याम वीर सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ नगर में किया पैदल मार्च।परखी सुरक्षा व्यवस्था।


कैराना।एडिशनल एसपी ने त्योहारों के मद्देनजर कैराना पहुंचकर पुलिस फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया। उन्होंने लोगों से आपसी सौहार्द के साथ त्यौहार बनाए जाने की अपील की।
 दरअसल शामली एडिशनल एसपी ओपी सिंह गुरुवार की शाम कैराना कोतवाली में पहुंचे। यहां पर उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपनी-अपनी ड्यूटी पर सतर्कता के साथ रहने के निर्देश दिए। उन्होंने सीओ अमरदीप मौर्य व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह के अलावा पुलिस और पीएसी के जवानों के साथ नगर में पैदल मार्च किया।इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था परखी।उन्होंने लोगों से आपसी सौहार्द के साथ त्यौहार बनाए जाने की अपील की।

Post a Comment

0 Comments