कैराना।गत रात्रि सुबह पसर में हुई बारिश से एक मकान की छत भरभरा कर गिर गई जिसमें एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। मामला नगर के मौहल्ला खैलकलां निकट रहमतुल्लाह मस्जिद के पास का है जहां वसीम का परिवार रहता जो सुबह के समय मकान में थे अचानक पानी के बोझ के चलते छत गिरी छत गिरने की आवाज सुनकर आसपड़ोस के लोग वहां पहुंचे और घायलों को मिट्टी से निकाल कर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया,पिडित ने सरकार से मुवावज़े की गुहार लगाई है।

0 Comments