विपिन कुमार मौर्य कोतवाली कैराना के प्रभारी निरीक्षक बनाये गये, संभाला चार्ज




कैराना। इंस्पेक्टर विपिन कुमार मौर्य को कोतवाली कैराना का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। एसपी ने इंस्पेक्टर श्यामवीर सिंह की जगह उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।

एसपी शामली ने गुरुवार देर रात्रि जनपद के दो थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र बदले है। कार्य में लापरवाही बरतने के चलते कैराना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह को लाइन हाजिर किया गया है, जबकि उनके स्थान पर गढ़ीपुख्ता थाने के थानाध्यक्ष विपिन कुमार मौर्य को कैराना कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा रिट सेल में तैनात इंस्पेक्टर राधेश्याम सिंह को गढ़ीपुख्ता थानाध्यक्ष का चार्ज सोंपा गया है।

Post a Comment

0 Comments