कैराना। क्षेत्र के गांव दभेडी खुर्द की महक चौहान पुत्री मोलाना इमदादुल्लाह नदवी व पूर्व प्रधान पूर्व जिलामहामंत्री(अ.मो.)भाजपा चौ. मुन्शाद अली चौहान की भतीजी ने अटल आवासीय विद्यालय कक्षा छः मे चयनित होने के लिए परिक्षा दी थी जिसमे महक शामली में प्रथम स्थान और मंडल में दूसरे स्थान आने पर किसान मजदूर भारतीय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय चौधरी कुलदीप पवार, मंडल अध्यक्ष आशु चौधरी , महिला जिलाध्यक्ष शाइस्ता , महिला उपाध्यक्ष शबाना, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी चौधरी आमिर अली व कैराना खादर क्षेत्र तथा ग्राम पंचायत दभेडी खुर्द के सम्मानित व्यक्तियों द्वारा निज आवास दभेडी खुर्द पर आकर शील्ड व गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया सभी ने महक की होंसला अफजा़ई की और सभी ने बेटियों को पढ़ाने पर ज़ोर दिया ।जिससे बेटी के पढ़ने से दो घरों में सुधार होता है इस अवसर पर तैयब, जमील, फैयाज, अफसारुन, साबिर, हक्कम अली, मेहंदी हसन, गयूर, कारी वेशर , हाजी इसहाक, अलीशान आदि मोजिज लोग मौजूद रहे।

0 Comments