: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों का असर, अधिकारी व कर्मचारी नौ बजे तक अपने अपने कार्यालयों में हुए उपस्थित
कैराना। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों का असर देखने को मिला है। एसडीएम निकिता शर्मा सुबह नौ बजे अपने कार्यालय में पहुंची और जनता की समस्याएं सुनी।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों के बाद मुख्य सचिव शासन द्वारा राज्य के सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर सुबह नौ बजे अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर ग्यारह बजे तक जनता की समस्याओं को सुनने के निर्देश जारी होने के बाद धरातल पर इसका असर देखने को मिला है। इसी का परिणाम है कि एसडीएम कैराना निकिता शर्मा सुबह नौ बजे ही अपने कार्यालय पहुंच गई और जनता की समस्याओं को सुना। वहीं कर्मचारी भी अपने कार्यालयों में मौजूद रहकर अपने अपने पटल पर कार्य निपटाते नजर आए। प्रदेश सरकार द्वारा जनता दर्शन का समय बदलने के बाद पीड़ितों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जा सकेगा।

0 Comments