पुलिस प्रशासन ने धार्मिक स्थलों का किया निरीक्षण


: गांव पावटीकलां में एसडीएम,सीओ व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने धार्मिक स्थलों का निरीक्षण कर उतरवाए लाउडस्पीकर

कैराना। अवैध लाउडस्पीकर की सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव पावटीकला में स्थित धार्मिक स्थलों का अनिरीक्षण कर अवैध लाउड स्पीकरों को उतरवाया। वहीं अन्य धार्मिक स्थलों पर लगे लाउड स्पीकरों की ध्वनि कम करने के निर्देश दिए गए।

  बुधवार को एसडीएम निकिता शर्मा, सीओ अमरदीप कुमार मौर्य व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह भारी पुलिस बल के साथ क्षेत्र के गांव पावटीकलां में पहुंचे, जहां उन्होंने धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान गांव में स्थित एक धार्मिक स्थल पर अवैध रूप से लगे लाउड स्पीकरों को उतरवाया गया। साथ ही अन्य धार्मिक स्थलों पर लगे लाउड स्पीकरों की ध्वनि कम करने के निर्देश दिए गए हैं। गत दिनों धार्मिक स्थल के एक पुजारी द्वारा कोतवाली में तहरीर देकर लाउड स्पीकर से ध्वनि प्रदूषण फैलाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई थी। निरीक्षण के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा ही अवैध लाउड स्पीकरों का प्रयोग होता पाया गया है,जिन्हें तुरंत उतरवा दिया गया है,शेष धर्मिक स्थलों के संचालकों को नियमानुसार लाउड स्पीकर चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments