कैराना । रमजान माह में दिनभर रोजा रखकर अल्लाह की इबादत के लिए मुस्लिम समाज में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। रमजान से पहले लोगों ने खूब खरीदारी की है। रोजे का सामान लेने के लिए बाजार में भीड़ उमड़ी। सबसे अधिक भीड़ किराने की दुकानों पर रही। ग्राहकों का उल्लास देखकर दुकानदारों के चेहरे भी खिल गए।
नगर के कांधला तिराहे, जामा मस्जिद बाजार, चौक बाजार, ईदगाह मार्ग व मेंढकी दरवाजा पर रमजान की रौनक सबसे अधिक नजर आई। अन्य दिनों की अपेक्षा रमजान शुरू होने से पहले यहां ज्यादातर दुकानें सज गईं हैं। दुकानों पर खरीदारों की भीड़ ने बाजार में चार चांद लगा दिए हैं। बाजारों में सबसे ज्यादा मांग फल, खजूर और लच्छे की रही। तरह-तरह की कचरी भी दुकानों में खूब बिक रही हैं। लोग सहरी और इफ्तार के लिए पकवान बनाने का सामान खरीद रहे हैं। दुकानदार नोशाद ने बताया कि बड़ा पापा, सेवइयां, खजूर और देशी घी वाले लच्छे की मांग ज्यादा है। पापड़ की दुकानों पर भी भीड़ है। दुकानदार इरफान ने बताया कि लोग फलों की खरीदारी भी जमकर की जायगी।

0 Comments