राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय विशेष शिविर का तीसरा दिन।
*युवा शक्ति के सार्थक संदोहन के लिए जुटे पथिक युवा*
कैराना।विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ योगेन्द्र कुमार के संरक्षण तथा राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ डॉली के नेतृत्व व मार्गदर्शन में चल रहे की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के अन्तर्गत तीसरे दिन गुरुवार को सर्वप्रथम शिविर स्थल कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय आर्य पुरी कैराना देहात शामली के आस पास श्रमदान कर साफ़ सफाई की। तत्पश्चात छात्र/छात्राओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत का गायन कर संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया। 23 मार्च शहीद दिवस के अवसर पर छात्र/छात्राओं ने महान स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद भगत सिंह,सुखदेव, राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा अमर शहीदों के राष्ट्र निर्माण पर योगदान पर चर्चा कर प्रेरणा ग्रहण कर राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया।
छात्र/छात्राओं ने शिविर स्थल कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय आर्य पुरी कैराना देहात के छात्र/छात्राओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया तथा शहीद भगतसिंह,सुखदेव,राजगुरु के योगदान से परिचित कराकर उनमें राष्ट्र सेवा का भाव भरा।
शिविर के द्वितीय सत्र में बौद्धिक सत्र के अन्तर्गत मुख्य अतिथि एवम् वक्ता संजय राणा, ट्रैफिक इंचार्ज, जनपद शामली ने छात्र/छात्राओं को मोटर व्हेकिल एक्ट, ट्रैफिक सिग्नल, ट्रैफिक मार्किंग, ड्राइविंग लाइसेंस, पैदल यात्रियों हेतु नियमों तथा यातायात संबंधी नियमों तथा सुरक्षा उपायों की विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने छात्र/छात्राओं को बिना हेलमेट बाइक चलाने, बिना सीट बेल्ट के कार चलाने तथा ड्राइविंग करते हुए मोबाइल फोन का उपयोग करने के दुष्प्रभावों के विषय में जागरूक किया तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित शपथ ग्रहण कराई।तत्पश्चात छात्र/छात्राओं ने मानव चैन बनाकर सड़क सुरक्षा का संदेश प्रदान किया तथा सड़क सुरक्षा संबंधी जागरूकता अभियान भी चलाया व बाइक सवारों को हेलमेट पहनने तथा कार ड्राइव करने वालों को सीट बेल्ट लगाने हेतु प्रेरित किया।
शिविर में आमंत्रित डॉ उत्तम कुमार,विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान,राजकीय महाविद्यालय कैराना ने भी अपने व्याख्यान में छात्र/छात्राओं को सड़क सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी
राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई की पूर्व एवम् कर्मठ स्वंयसेवी सुष्मिता ने छात्र/छात्राओं की काउंसलिंग कर कम्युनिटी सेवा संबंधी उनकी प्रश्नों एवम् जिज्ञासाओं का समाधान किया तथा कम्युनिटी सेवा के संबंध में वर्तमान स्वयंसेवियों से अपने अनुभव साझा किए।
छात्र/छात्राओं ने तृतीय दिवस के शिविर में आमंत्रित श्री संजय राणा, ट्रैफिक इंचार्ज शामली, श्री नितिन, आरक्षी यातायात शामली एवम् प्रथम यूनिट की पूर्व वरिष्ठ स्वयंसेवी सुष्मिता को प्रतीक चिह्न के रूप में पौधा प्रदान कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
राष्ट्रगान के पश्चात शिविर के तीसरे दिन का समापन हो गया। शिविर के तीसरे दिन की व्यवस्था में डॉ भीमराव आंबेडकर टोली के नायक मो हसन,सह नायिका सलोनी तथा सदस्यों शालू, स्वाति, शिवानी, ननिता, मोनिका, रुबीना तथा महाविद्यालय के कर्मचारी मसीचरण का महत्वपूर्ण एवम् सक्रिय योगदान रहा।

0 Comments