कैराना । मामौर झील अवरफ्लो होने पर किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान हो गया है।
मामौर झील के निकट खेती कर रहे किसानों की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही है। किसानों को आये दिन झील के पानी से होने वाले नुकसान का दंश झेलना पड़ रहा है। गत सोमवार पानी के दबाव के झील अवरफ्लो हो गई। जिससे आसपास के खेतों में तेजी से पानी घुसना शुरू हो गया। देखते ही देखते सैंकड़ों बीघा गेंहू की फसल को झील के पानी ने अपने आगोश में ले लिया। मंगलवार की सुबह किसान जब अपने खेतों में पहुंचे तो झील की मेड़ टूटने की जानकारी हुई। किसानों ने हलका लेखपाल को फोन कर मामले से अवगत कराया। जिसके बाद लेखपाल पीड़ित किसानों के हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर ले गया। किसान खुद झील के पानी को फसल से निकालने के लिए पंपिंगसेट लगा कर निकालने में जुटे है। मामौर निवासी किसान कवर का कहना है कि करीब 400 से 500 बीघा भूमि में झील का पानी घुस गया है। इसमें अधिक्तर सैंकड़ों बीघा गेंहू की फसल है।
0 Comments