कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म मामले में वांछित चल रहे दो आरोपीयों को किया गिरफतार, भेजा जेल




कैराना। पुलिस द्वारा दुष्कर्म के मामले में दो वांछितो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।


          रविवार को पुलिस अधीक्षक शामली अभिषेक के आदेशानुसार चलाये जा रहे महिलाओं के विरूद्ध अपराध की रोकथाम एवं महिला अपराधों से संबंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के अनुपालन में तथा क्षेत्राधिकारी कैराना के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली कैराना पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर दुष्कर्म के मामले में वांछित दो अभियुक्तों प्रवीण पुत्र रामकुमार उर्फ राजकुमार निवासी ग्राम हैदरपुर थाना कैराना व कपिल पुत्र ब्रह्मपाल निवासी ग्राम जीवाना थाना बिनौली जनपद बागपत को गिरफ्तार किया। पुलिस गिरफ्तार दोनों वाांछितों का चालान संबंधित धाराओं में कर उन्हें जेल भेज दिया है।

Post a Comment

0 Comments