कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कैराना में राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्तर्गत सप्त-द्विवसीय विशेष शिविर का शुभांरम्भ महाविधालय के प्राचार्य डॉ योगेन्द्र कुमार, मुख्य अतिथि राजकीय महिला महाविद्यालय, कांधला की प्राचार्या प्रो. प्रमोद कुमारी, राष्ट्रीय सेवा योजना की द्वितीय इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ हरेन्द्र सिंह व महाविधालय के वरिष्ट प्राध्यापक गण डॉ राकेश कुमार, डॉ योगेन्द्र पाल सिंह, डॉ राम कुमार, डॉ दीपक कुमार, डॉ संदीप कुमार आदि ने फीता काट कर किया। ततपश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना की द्वितीय इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ हरेन्द्र सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।
सभी स्वयं सेवक - सेविकाओं ने सकंल्प लिया कि विश्व को पॉलीथीन मुक्त बनाना है। गंगा के निर्मल जल को दूषित होने से बचाना है। सात दिन चलने वाले इस शिविर में दिन की थीम के अनुसार गतिविधियों का संचालन किया जाएगा।

0 Comments