स्कूल में आयोजित हुआ पुरस्कार वितरण समारोह


कैराना : डीके कान्वेन्ट स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर सभी मेघावी छात्र-छात्राओं का पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न हुआ।जिसमें मुख्य अतिथि नगर खंड शिक्षा अधिकारी कुमारी सीमा चौहान मौजूद रही।


 
सोमवार को नगर की टीचर्स कालोनी में स्थित विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी कुमारी सीमा चौहान व वशिष्ठ अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल अंकित गोयल, सचिव औधोगिक संस्थान शामली आशीष अग्रवाल,एवं अध्यक्ष व्यापार मंडल विपुल जैन मां सरस्वती की वन्दना तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया। अतिथियों को चेयरमैन राजकुमार सेन व प्रबंधक संजीव गोयल ने संयुक्त रूप से दानवीर कर्ण कॉन्वेन्ट स्कूल परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर के वरिष्ठ डा घनश्याम शर्मा द्वारा की गई। इस दौरान नर्सरी से प्रथम ग्रुप में टोपर अदिवंश राज, पायल रहें। कक्षा द्वितीय से पंचम में ग्रुप टोपर अनंत शर्मा रहें। कक्षा छः से अष्टम में ग्रुप टोपर प्रसिद्धि वशिष्ठ रही। मेधावी छात्र- छात्राओं ने पुरस्कार पाकर खुशी जाहिर की गई। 
-----

Post a Comment

0 Comments