कैराना : तहसील मुख्यालय परिसर में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में आयोजित रामचरित मानस के अखंड पाठ का समापन्न किया गया। शुभावसर पर हवन यज्ञ कर सुखशांति के लिए पूर्णाहुति दी गई। तहसील प्रशासन की ओर से आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत विशाल भंडार का आयोजन किया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के अंतर्गत जनपद शामली की कैराना तहसील परिसर में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में गत रविवार को श्रीरामचरितमानस के अखंड पाठ का आयोजन कराया गया। मंदिर के पुजारी अनुराग शुक्ला द्वारा ने विधिविधान से पूजार्चना कराने के उपरांत मंदिर परिसर में भव्य श्रीराम दरबार स्थापित कर प्रयागराज निवासी महागुरु संदीप पांडेय के नेतृत्व में पहुँचे आधा दर्जन कलाकारों ने मधुर वाणी से श्रीरामचरितमानस के अखंड पाठ का गुणगान किया। सोमवार को श्रीरामचरितमानस पाठ के समापन्न के बाद विद्वान पंडित द्वारा हवन यज्ञ कराया। जिसमें एसडीएम शिवप्रकाश यादव, तहसीलदार प्रियंका जायसवाल व नायब तहसीलदार गौरव सांगवान ने सर्व समाज एवं राष्ट्र में सुख शांति के लिए पूर्णाहुति प्रदान की गई। तहसील प्रशासन की ओर से आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह, एडीएम संतोष सिंह, व्यापारी नेता व अन्य गणमान्य लोगों, अधिवक्ताओं का पटका पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया।
----

0 Comments