नवनियुक्त जिलाधिकारी श्री रविन्द्र सिंह ने आज जनपद का चार्ज संभाला

निवर्तमान जिलाधिकारी श्री जसजीत कौर का जनपद शामली से जनपद सुल्तानपुर स्थानान्तरण हो जाने के फलस्वरूप नवनियुक्त जिलाधिकारी श्री रविन्द्र सिंह ने आज कोषागार के डबल लॉक में महत्त्वपूर्ण अभिलेखों पर हस्ताक्षर करते हुए चार्ज प्राप्त किया। नवनियुक्त जिलाधिकारी ने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाएगा।इसके साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार सर्जन और अधिक निवेश जो सरकार की प्राथमिकता है उसको बढ़ावा दिया जाएगा।इसे पहले श्री रविन्द्र सिंह अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण,गौतमबुद्धनगर रहें।कोषागार में चार्ज लेते समय नवनियुक्त जिलाधिकारी के साथ अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह उपजिलाधिकारी शामली निकिता शर्मा,एसडीएम ऊन उद्भव त्रिपाठी, वरिष्ठ कोषाधिकारी श्री एजाज अहमद, सहायक कोषाधिकारी जयबीर सिंह,सहित आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments