जसजीत कौर जिलाधिकारी शामली के गौरवपूर्ण कार्यकाल के उपरांत जिलाधिकारी सुल्तानपुर के पद पर स्थानांतरण के उपलक्ष्य में विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।विदाई समारोह के अवसर पर पूर्व विधायक शामली तेजेंद्र निर्वाल, मुख्य विकास अधिकारी शंभू नाथ तिवारी, अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह, एसडीएम शामली निकिता शर्मा, उप कृषि निदेशक शिव कुमार केसरी,जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल चौहान,सहित अन्य गणमान्यों द्वारा जिलाधिकारी के जनपद में 03 साल 03 दिन के कार्यों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए और बधाई दी गई।आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर जिलाधिकारी जसजीत कौर ने अपने संबोधन में कहा कि जनपद शामली में विगत 03 वर्ष पहले जब उन्होंने ज्वाइन किया उसके बाद बहुत से चैलेंज आये जिसने टीम वर्क के रूप में कार्य करते हुए उनसे निपटा गया और इस दौरान जनपद वासियों का भी बहुत प्यार मिला।उन्होंने कहा कि यह जनपद उनके लिए ट्रेनिंग जिला रहा जिसको वह हमेशा याद रखेगी।आयोजित विदाई समारोह के अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारियों, विभिन्न संगठनों एवं गणमान्य द्वारा जिलाधिकारी को बधाई दी गई।
0 Comments