-कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार ने निरीक्षण कर ग्रामीण क्षेत्र में एक व नगर में 19 स्थानों को चिन्हित कर एसडीएम व एसडीओ को भेजी रिपोर्ट
कैराना। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने निरीक्षण कर होलिकादहन के समीप बीस स्थानों पर लगे विद्युत ट्रांसफार्मरों की बत्ती गुल रखने के लिए एसडीएम व उपखंड अधिकारी को रिपोर्ट भेजी है।
मंगलवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार त्यागी नगर -क्षेत्र में होलिकादहन स्थलों का निरीक्षकण करने पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों एक व नगर क्षेत्र 19 ऐसे स्थानों को चिन्हित किया है,जहां होलिकादहन स्थल के समीप विद्युत ट्रांसफार्मर लगे हुए है, कोई अप्रिय घटना घटित न हो इसके लिए जरूरी कदम उठाते हुए पुलिस ने रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम कैराना शिवप्रकाश यादव व विद्युत उपखंड अधिकारी कैराना ओपी बेदी को होलीकादहन के समय विद्युत आपूर्ति बंद रखने के लिए रिपोर्ट भेजी है।

0 Comments