कैराना। कोतवाली पर तैनात एस आई नेत्र पाल सिंह ने पुलिस अधीक्षक शामली अभिषेक के आदेशानुसार चलाये जा रहे अपराध की रोकथाम एवं अपराध में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत जानलेवा हमले के आरोपी को
अवैध तमंचा 1 खोखा/1 जिंदा कारतूस-12 समेत गिरफतार किया।
बता दें कि गत दिवस
आनन्द कुमार पुत्र नाथीराम निवासी ग्राम भूरा के भतीजे व पुत्री को अंकित आदि 3 अभियुक्तों द्वारा जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर गम्भीर रुप से घायल करने के संबंध में थाना कैराना पर नामजद लिखित तहरीर दाखिल की गयी । दाखिला तहरीर के आधार पर थाना कैराना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । जिसके तहत पुलिस ने
अंकित पुत्र धर्मसिंह निवासी ग्राम भूरा थाना कैराना को गिरफतार कर जेल भेजा दिया है। वहीं दो हमलावरों की पुलिस तलाश में लगी है।

0 Comments