दिनांक 25/26.03.2023 की रात्रि को समय 12.22 बजे पुलिस महानिदेशक मुख्यालय सोशल मीडिया सैल लखनऊ द्वारा जनपद शामली की सोशल मीडिया सैल को अवगत कराया गया कि जनपद शामली के थाना बाबरी क्षेत्रान्तर्गत सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर एक पोस्ट शेयर की गई है जिसमें कीटनाशक दवा का फोटो (गुड बाए माई लाइफ)लिखकर शेयर किया गया है । सूचना पर तत्काल सोशल मीडिया सैल शामली में तैनात आरक्षी द्वारा बिना देरी किये थानाध्यक्ष थाना बाबरी को सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर एक पोस्ट शेयर की गई है जिसमें कीटनाशक दवा का फोटो (गुड बाए माई लाइफ) लिखकर शेयर करने तथा नाम पता सहित सूचना दी गई । थानाध्यक्ष थाना बाबरी देवेंद्र शर्मा व चौकी इंचार्ज सुनील कुमार सिंह द्वारा बिना देरी किये तत्काल उक्त पते पर जाकर पोस्ट/पोस्टकर्ता की जानकारी की गई तो पता लगा कि यह पोस्ट नाबालिग छात्रा द्वारा पढाई में पास न होने के डर की बजह से किया गया है, जिसकी जानकारी छात्रा के परिजनों को भी नही थी । थानाध्यक्ष थाना बाबरी द्वारा छात्रा से ऐसी पोस्ट करने का कारण जानते हुए छात्रा को उसके परिजनों के सामने खुदखुशी करने के विचार को उसके मन से दूर किया गया तथा भविष्य में ऐसी पोस्ट न करने तथा भविष्य में ऐसा न करने हेतु समझाया बुझाया गया । जिस कारण पुलिस महानिदेशक मुख्यालय सोशल मीडिया सैल लखनऊ द्वारा दी गई सूचना पर सोशल मीडिया सैल शामली व थानाध्यक्ष थाना बाबरी द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए नाबालिग छात्रा के मन से खुदखुशी करने के विचार को दूर करते हुए छात्रा की जान बचाई गयी ।

0 Comments