पुलिस अधीक्षक शामली अभिषेक झा के आदेशानुसार चलाये जा रहे महिलाओं के विरूद्ध अपराध की रोकथाम एवं महिला अपराधों से संबंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक शामली ओपी सिंह के निर्देशन तथा सीओ कैराना अमरदीप मौर्य के निकट पर्यवेक्षण में शुक्रवार को पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़ित की ओर से गत 14 जनवरी को कोतवाली पर तहरीर देकर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। तभी से आरोपी फरार चल रहा था। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम- पता नौमान उर्फ राजिक पुत्र हारुन निवासी गांव बराला बताया है।पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालानी कार्रवाई करते हुए उसे सक्षम न्यायालय में पेश किया है,जहां से न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया है।

0 Comments