कोतवाली पुलिस ने पांच लीटर अपमिश्रित शराब एवं 500 ग्राम यूरिया समेत एक आरोपी को किया गिरफ्तार।



कैराना। कोतवाली पर तैनात एस आई राकेश कुमार ने एक आरोपी को अपमिश्रित शराब एवं यूरिया के साथ ए गिरफ्तार कर जेल भेजा ।

            बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक शामली अभिषेक के आदेशानुसार चलाए गये अवैध शराब के अपराध में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी व बरामदगी अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली ओपी सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना अमरदीप मौर्य के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली कैराना पुलिस द्वारा 05 लीटर अपमिश्रित शराब एवं 500 ग्राम यूरिया के साथ सीएचसी कैराना के मुख्य द्वार से बरखण्डी मन्दिर के निकट से एक आरोपी अमन पुत्र बाबूराम निवासी मौहल्ला लाल कुआंं (आलकलां) कस्बा व थाना कैराना को गिरफ्तार किया बाद में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में नामजद अभियोग पंजीकृत करने के साथ ही उसे चालानी कार्यवाही करते हुए जेल रवाना कर दिया है।

Post a Comment

0 Comments