रोडवेज चालक परिचालक यात्रियों के साथ अछा बर्ताव करे (एआरटीओ रोहित राजपूत)


शामली एआरटीओ रोहित राजपूत के द्वारा यातायात संबंधित अभियान चलाकर लोगों को जागरूक तो करते ही हैं साथ ही लोगों का जीवन बचाने का भी काम बखूबी करते हैं जीवन अनमोल है और अपने व दूसरों के जीवन सुरक्षित रखने के लिए स्वयं भी दूसरों को भी यातायात के नियमों का पालन कर मानव जीवन बचाया जा सकता है।एआरटीओ शामली के द्वारा लगन मेहनत एवं निष्ठा से सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के लिए सदैव प्रयत्नशील होकर वाहन चालकों को सड़क दुर्घटना पर लगाम कसने के लिए वह वाहन चालकों और यात्रियों को जागरूक करने का अभियान चला रहे हैं। एआरटीओ रोहित राजपूत ने कहा यातायात के नियमों का पालन करेंगे तो बहुत सी जिंदगी बच जाएगी इसलिए यातायात ट्रैफिक रूल्स का पालन करें तो काफी जिंदगी बचाई जा सकती है। 

इस क्रम में आज एआरटीओ रोहित राजपूत व उनकी टीम ने रोडवेज बस चालक व परिचालकों को जागरूक करते हुए बताया कि होली पर आवाजाही ज्यादा रहती है तो ओवर स्पीड से वाहन न चलाएं ड्रिंक करके ड्राइविंग ना करें और सवारियों के साथ अच्छा बर्ताव करें

Post a Comment

0 Comments