साइबर क्राइम सेल शामली व थाना बाबरी पुलिस द्वारा सेक्सटॉर्सन से सम्बन्धित मामले में ठगी करने वाले गिरोह के 01 अभियुक्त/ठग को किया गिरफ्तार, कब्जे से पीडित से ठगी गयी रकम में से 50,000 रूपये बरामद ।
दिनांक 23.11.2022 को आवेदक श्री प्रमोद कुमार शर्मा निवासी शामली द्वारा पुलिस अधीक्षक शामली के समक्ष एक प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें बताया कि उनके मोबाइल पर एक अश्लील विडियो कॉल कर उनसे की गयी विडियो कॉल की रिकार्डिंग वॉटसएप पर दिखाकर, 06 लाख 73 हजार रूपये फर्जी पुलिस /फर्जी यूटयूब अधीकारी बनकर ठग लिये हैं, जिसकी जांच साइबर क्राइम सेल शामली को सोपी गयी, जांच के दौरान वादी से ठगे गये रूपये के सम्बन्ध में सम्बन्धित बैंक ट्रान्जेक्शन की जानकारी की गई तो पाया कि उक्त में कई खातों का इस्तेमाल कर धोखाधडी की गई है, जिसकी केवाईसी से प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर थाना बाबरी जनपद शामली पर पंजीकृत मु.अ.सं. 215/2022 धारा 406/420 भादवि व 66/66डी आईटी एक्ट पंजीकृत कराया गया । जिसके क्रम मे आज दिनांक 22.03.2023 को 01 अभियुक्त को साइबर सेल शामली व थाना बाबरी पुलिस द्वारा थाना कामा क्षेत्र जनपद भरतपुर राजस्थान से गिरफ्तार करने मे महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है, गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध मे थाना बाबरी पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। साइबर क्राइम सेल शामली द्वारा उपरोक्त पंजीकृत मुकद्दमें में प्राप्त बैंक खातों के आधार पर तकनीकी विश्लेषण कर जानकारी प्राप्त की गयी तथा उनके नाम व पतों को तस्दीक किया गया तो वह जनपद भरतपुर राजस्थान क्षेत्र के पाये गये ।
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त शौकीन पुत्र आस मौहम्मद नि0 ग्राम सबलगढ थाना जुरहेरा जनपद भरतपुर राजस्थान ने बताया कि मै और मेरा भाई जुबेर काफी दिनो से धोखाधडी के कार्य मे लिप्त है हम लोग फर्जी सिमो के माध्यम से टारगेट व्यक्तियों को कॉल करते है तथा टारगेट व्यक्तियों की फेसबुक आईडी पर भी लडकी का प्रोफाइल बनाकर फ्रेंड रिकवेस्ट भेजते है। उसके बाद टारगेट व्यक्तियों से फेसबुक मैसेंजर पर बात करके उनके व्हाटसएप नम्बर प्राप्त कर वीडियो कॉल करते है एवं पास रखे दूसरे मल्टीमीडिया मोबाइल मे एक अश्लील लडकी का चलचित्र टारगेट व्यक्ति को दिखाकर स्क्रीन रिकार्ड कर लेते है । उसके बाद हम टॉरगेट व्यक्तियों को फर्जी सिम कार्ड से कॉल करके यूट्यूब अधिकारी व पुलिस अधिकारी की फर्जी प्रोफाइल लगाकर व्हाटसएप कॉल करके टारगेट व्यक्ति को ब्लैक मेल कर धोखाधडी करके पैसे हडप लेते है । मेरा भाई जुबेर फर्जी खातो का इन्तजाम करता है। उन फर्जी खातो मे हम लोग टारगेट व्यक्तियो से जो रूपये हडपते है उनको टारगेट व्यक्तियों से ट्रान्सफर करा लेते है। उसके बाद उन रूपयो को कई अकाउटों मे घुमा-फिराकर अपने मेन अकाउंट मे लेकर एटीएम व चैक के माध्यम से रूपये बैंक से कैश निकाल लेता है।

0 Comments