शामली पुलिस की लुटेरों से हुई मुठभेड में 01 शातिर लुटेरा गिरफ्तार

थाना आदर्शमण्डी पुलिस द्वारा आदर्शमण्डी क्षेत्रांतर्गत हुई लूट की घटना का किया सफल अनावरण, लुटेरों से हुई मुठभेड में 01 शातिर लुटेरा घायल/गिरफ्तार, कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चैन, अवैध हथियार मय जिन्दा व खोखा कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद
आज दिनांक 22.03.23 को ग्राम राझड थाना गढ़ीपुख्ता से सत्यनारायण इण्टर कालेज शामली में साक्षात्कार देने आई महिला से बदमाशो द्वारा चैन लूट की घटना कारित की गई । घटना के सम्बंध में थाना आदर्शमण्डी पर मु0अ0स0 52/23 धारा 392 भादवि पंजीकृत किया गया । उक्त घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक शामली द्वारा थानाध्यक्ष आदर्शमण्डी को निर्देशित किया गया। जिसके क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना आदर्शमण्डी पुलिस द्वारा महिला से लूट की घटना कारित करने वाले बदमाशों से गोहरनी बाईपास रोड़ पर हुई मुठभेड़ में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी फायरिंग में एक बदमाश कल्लू उर्फ कुलदीप पुत्र जय प्रकाश निवासी कस्बा टीकरी, थाना दोघट, जिला बागपत को घायल/गिरफ्तार करते हुए लूट की घटना का सफल अनावरण करने मे महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है । घायल अभियुक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल शामली में भर्ती कराया गया है । मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की फायरिंग में का0 आकाश जैनर भी घायल हुआ हैं, जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल शामली में भर्ती कराया गया है गिरफ्तार/घायल अभियुक्त के कब्जे से लूटी हुई एक चैन व एक अवैध तमंचा 315 बोर मय 03 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद हुई है । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना आदर्शमण्डी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।                  

Post a Comment

0 Comments