कैराना : नवरात्रों, रमजान पर्व को नमाज़ को लेकर पुलिस अलर्ट नज़र आ रही है। सीओ ने पुलिस बल के साथ नगर के मुख्यमार्ग व बाजारो में पैदल मार्च किया। वही जामा मस्जिद आदि स्थानों पर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
मंगलवार की साय 6: 00 बजे सीओ अमरदीप कुमार मौर्य ने पुलिस बल की मौजूदगी में नगर की सड़कों से पैदल मार्च किया। नवरात्रों, रमजान आदि के मद्देनजर शांति व्यवस्था कायम रखते हुए सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए। सीओ ने पुलिस फोर्स के साथ नगर के चौक बाजार, मेंढकी दरवाजा, जामा मस्जिद, मीना बाजार, मुख्यमार्ग आदि स्थानों पर मार्च किया। बाजारों व मुख्यमार्ग के किनारे खड़े वाहनों को हटवाने के निर्देश दिए। इस दौरान कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार त्यागी मय पुलिसफॉर्स के साथ मौजूद रहे।
----

0 Comments