कैराना। एसडीएम कैराना शिवप्रकाश यादव ने तहसील मुख्यालय पर स्थित आपूर्ति,रजिस्ट्रार कानूनगो व भूलेख कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा।
मंगलवार की प्रात एसडीएम कैराना शिवप्रकाश यादव तहसील मुख्यालय पर स्थित कार्यालयों के औचक निरीक्षण को पहुंचे ,जहां उन्होंने आपूर्ति,रजिस्ट्रार कानूनगो व भूलेख कार्यालयों का निरीक्षण किया और अधीनस्थ कर्मचारियों को लंबित पड़े कार्यों को यथाशीघ्र निपटाने व शिकायती पत्रों का समय निस्तारण करने के लिए आवश्यक दिशा -निर्देश दिए। पूर्ति कार्यालय में निरीक्षण के दौरान मात्र दो ही कर्मचारी उपस्थित मिले,जिनमें एक संविदाकर्मी भी शामिल है।निरीक्षण के दौरान पात्र गृहस्थी,अंत्योदय राशन कार्डों के पेंडिंग आवेदन पत्रों के बारे में फीडबैक लिया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि यूनिट एड करने व पात्र गृहस्थी कार्ड कटवाने तथा नए राशन कार्ड बनवाने से संबंधित लगभग दो सौ से अधिक आवेदन पत्र पेंडिंग है,जो लक्षयपूर्ण होने के चलते अभी तक सूची में दर्ज नहीं हो सके हैं। फिलहाल राशन कार्ड काटने की परक्रिया जारी है,जिसके बाद ही नए राशन कार्डों को सूची में दर्ज कराया जाएगा।

0 Comments