हरियाणा मार्का देशी शराब सहित एक तस्कर गिरफ्तार

थाना कैराना पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध 24 अद्धे रसीला संतरा (हरियाणा मार्का) देशी शराब बरामद
आज दिनांक 27.02.2023 को पुलिस अधीक्षक शामली के आदेशानुसार चलाये जा रहे अवैध शराब की बरामदगी/निर्माण/तस्करी में लिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के कुशल पर्यवेक्षण में थाना कैराना पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान सूचना पर 01 अभियुक्त राजन पुत्र रमेश निवासी ग्राम गंगेरू थाना कांधला जनपद शामली को 24 अद्धे रसीला संतरा हरियाणा मार्का देशी शराब सहित गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना कैराना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । 

Post a Comment

0 Comments