कैराना : थाना समाधान दिवस के दौरान प्राप्त सात शिकायती पत्रों में से मौके पर दो का निस्तारण कर दिया गया।
शनिवार को कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान सीओ अमरदीप कुमार मौर्य व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह ने क्षेत्र से आने वाले फरियादियों की समस्याएं सुनी। अधिकारियों के समक्ष विभिन्न मामलों से संबंधित कुल सात शिकायती पत्र आए, जिनमें से मौके पर दो का निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायती पत्रों को यथाशीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान अपराध निरीक्षक नेत्रपाल सिंह व वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश कुमार व राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।

0 Comments